मनोविज्ञान के वो रहस्य जिन्हे समझ कर आप भी अपनी जिंदगी के जीनियस बन सकते हो। Part -1

मनोविज्ञान के रहस्य –

दोस्तों आज से हम आपके लिए एक नई सीरीज लाए हैं। जिसमें आपको रोजाना मनोविज्ञान के कुछ ऐसे रहस्य जानने को मिलेंगे जिनको आप अपना जीवन में अपना कर एक जीनियस बन सकते हो।

  1. पुरुष अपने जीवन में बहुत सी ऐसी जंग भी लड़ते हैं जो खामोश होती है। जिनके बारे में विचार – विमर्श करने मे असमर्थ होते है। इसीलिए ये मानसिक लड़ाईया उनके लिए मनोवैज्ञानिक रूप से बहुत हानिकारक होती है। अगर आप भी ऐसी जंग लड़ रहे हो जिसको आप अपने दोस्तों से या किसी और से शेयर नहीं कर सकते तो आप अपना कॉपी पेन उठाये और अपने इन भावनात्मक विचारों को लिखें। क्योंकि आपके विचारों को भी आवाज मिलनी चाहिए चाहे वह कागज पर ही क्यों ना हो।

2. मित्रों अगर कामयाब होना है तो लक्ष्य से ज्यादा उस प्रक्रिया को प्यार करो जिसमें आपने संघर्ष किया हो। क्योंकि जीत का भूखा व्यक्ति लक्ष्य को प्राप्त किए बिना नहीं रुकता। वह संघर्ष की लड़ाई के दौरान खून पसीने और अराजकता में फलता – फूलता है। इसीलिए वह लक्ष्य से पहले नहीं रुकता और यह लक्ष्य ही है जो उसकी आत्मा को जीवंत कर देता है।

3. भगवान श्री कृष्ण गीता उपदेश में कहते है कि इस संसार में वही असली राजा है जो अपने इंद्रियों पर काबू कर सकता है। यदि आप अपनी इच्छाओं, लालसाओ और आवेगो को नियंत्रित नहीं कर सकते तो आप इतने मजबूत व्यक्ति नहीं हो जितना की आप सोचते हो। इसीलिए आत्म नियंत्रण कोई सजा नहीं है बल्कि यह अपने आप स्वतंत्रता देने का जरिया है। दोस्तों इससे पहले की दुनिया आपको नियंत्रित करें आप खुद ही अपने मन को नियंत्रित कर लो। और खुद के राजा बनो। आत्म नियंत्रित व्यक्ति के सामने दुनिया झुकती है।

4. असफलता आपका सबसे बड़ा शिक्षक है। कुछ लोग इसको ना पसंद करते हैं। परंतु वह यह है नहीं जानते कि यह आपको ज्यादा तेज तर्रार, विन्रम और अन्य लोगों की भीड़ से अलग करती है। अरे यार असफल तो वही होते हैं ना, जो कोशिश करते हैं और ‘कहा जाता है कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती’। इसलिए असफलताओं से कभी मत डरो बल्कि इनसे सीखो। यही आपको सफलता का रास्ता दिखायेगी। क्योंकि प्रत्येक सफल व्यक्ति को यह पता होता है की सफलता के लक्ष्य तक पहुंचने के लिए रास्ता असफलता के गलियारों से गुजरता है।

5. यह दुनिया आपको तोडने की कोशिश करेगी करेगी। यह आपको आपके लायक होने पर भी आप पर सवाल उठाएगी। यह आपकी कीमत तय करने की कोशिश करेगी। लेकिन याद रखें, जिस पल आप किसी और को अपनी क़ीमत तय करने देते हैं, आप पहले ही हार चुके होते हैं। एक साहसी व्यक्ति अपनी कीमत खुद तय करता है और वह इसके लिए कभी किसी से माफी नहीं मांगता। यह एक मर्द का असली गुण होता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *