7 बुरी आदतें जो आपको कामयाबी के लिए आज ही छोड़नी होंगी

1. ज्यादा बोलना –

आपने कई बार नोटिस किया होगा कि आप यह कई दूसरे लोग बहुत ज्यादा बोलते हैं। तो बोलने में इतने मशगूल हो जाते हैं कि उनको यही नहीं पता होता कि वह सामने वाले को क्या बोल रहे हैं। और धीरे-धीरे यह उनकी आदत बन जाती है।

परंतु ज्यादा बोलने के कारण आप अपने बहुत से राज दूसरों के सामने बोल देते हो। और इसके अलावा दूसरों के बहुत से बातें भी आप लोगों के बीच बोल देते हो। जिसका आपको बाद में पछतावा होता है। परंतु ज्यादा बोलने की आदत इतनी ज्यादा मजबूत हो जाती है कि आप बार-बार यही गलती करते रहते हो और पछतावा करते रहते हो।

जिस कारण लोग आप पर भरोसा करना छोड़ देते हैं। आपकी बातों पर भी गौर करना कम कर देते हैं। इसके अलावा आप बहुत सा समय इसी बात में बेकार कर देते हैं कि आपने किसको क्या बोल दिया और बाद में उसका पछतावा करते रहते हैं।

जिसको कारण आप अपनी बहुत सी उर्जा इसी बात में व्यर्थ कर देते हैं। इसके अलावा ज्यादा बोलने के कारण आपकी बहुत शारीरिक व मानसिक ऊर्जा में व्यर्थ होती है। जिस कारण आप शारीरिक व मानसिक रूप से अपने आपको थका हुआ पाते हैं। और अपने किसी भी काम में ध्यान नहीं लगा पाते।

जिस कारण आप अपने लक्ष्य से भटक जाते हो। इसीलिए आपको हाथ से ही यह बुरी आदत छोड़नी होगी। क्योंकि कामयाबी का रास्ता इतना आसान नहीं है। और कामयाब होने के लिए यह आदत छोड़नी पड़ेगी।

2. काम को टालना –

अक्सर देखा गया है कि जो लोग नाकामयाब होते हैं उनमें एक आदत सामान्य रूप से पाई जाती है। और वह है काम को टालना। मतलब आज का काम कल पर छोड़ देना। इस पर मुझे कबीर का एक दोहा याद आता है जो यह हैं कि “काल करो सो आज कर” आज करे सो अब, पल में प्रलय होयगी ” बहुरि करेगा कब।

इस दोहे में कबीरदास जी कहते हैं की जीवन के अगले पल का किसी का किसी को नहीं पता। क्या पता अगले पल ही प्रलय आ जाये। और जीवन का अंत हो जाए। फिर वह काम कब करोगे जो आपने सोच रखे हैं। इसीलिए जो करना है अभी करो क्योंकि यही समय आपका है।

परंतु फिर भी बहुत से लोग ऐसे होते हैं जो आज का काम कल पर छोड़ देते हैं और कल का काम परसों पर। यही आदत ऐसे लोगों को नाकामयाब बनाती है। इसीलिए अगर आपको कामयाब होना है तो यह आदत आपको छोड़ने ही पड़ेगी।

3. व्यायाम ना करना –

अक्सर आज के मशीनी युग में देखा गया है कि लोग शारीरिक श्रम करना छोड़ गए हैं। परंतु भगवान ने हमारे शरीर की संरचना ऐसी बनाई है कि हम इसे जितना अधिक से अधिक श्रम करेंगे है यह इतना ही मजबूत होगा। परंतु आजकल के लोग अपने लाइफस्टाइल की वजह से शारीरिक श्रम नहीं कर पाते।

हमें सुबह शाम व्यायाम करना बहुत जरूरी हो गया है। अगर हम व्यायाम नहीं करते तो हमारा शरीर तरह-तरह की बीमारियों से घिर जाएगा। और फिर भगवान का दिया हुआ सबसे नायाब तोहफा जिसे हम स्वास्थ्य कहते हैं वह हमसे छिन जाएगा। प्रत्येक कामयाब इंसान व्यायाम को अपने जीवन में बहुत बड़ी तरजीह देता है।

क्योंकि जीवन में हम हर प्रकार का सुख तभी भोग सकते हैं जब हमारा स्वास्थ्य ठीक होगा। और व्यायाम करने से हमारे शरीर के साथ-साथ मन भी स्वस्थ रहता है। जिस कारण हम ज्यादा काम कर पाते हैं। इसीलिए आप चेहरे पर आपको अपनी आदत बनाए और व्यायाम ना करने की आदत को जीवन से बाय-बाय करें।

4. अतीत में जीना –

अगली बुरी आदत है अतीत में जीना। कुछ लोग पास से इतना जुड़ जाते हैं कि वह अपना जीवन जी ही नहीं पाते। वे हर समय पुरानी बातों को याद करते रहते हैं। जिस कारण उनका वर्तमान पर कोई फोकस नहीं होता। और वे past की बातों को ही अपने मन में दोहरातें रहते है।

ऐसा व्यक्ति जो अपनी पुरानी बातों को ही याद करता रहता है वह कैसे अपने वर्तमान पर फोकस कर पाएगा। और जो व्यक्ति अपने वर्तमान पर वापस नहीं कर पाता वह कामयाबी से कोसों दूर रहता है। इसलिए आपसे हमें अतीत में जीना छोड़ना होगा और अपने वर्तमान पर फोकस करना होगा।

क्योंकि जिन बातों को हम बदल नहीं सकते उनके बारे में सोचना बेकार है। जीवन में आपके और कोई चीज बस में नहीं है अगर बस में है तो यह पल जो अब आपके पास है। इसीलिए इस पल में जीना सीखो और अपने जीवन को कामयाब बनाओ।

5. पौष्टिक आहार ना लेना –

आज की युवा पीढ़ी खाने के प्रति बिल्कुल भी सचेत नहीं है। जय जो मिलता है उसे ही खा लेते हैं। और ज्यादातर तो स्वाद के पीछे इतने पागल है कि वह फास्ट फूड की आदत डाल लेते हैं। जबकि एक शोध से पता लगा है कि फास्ट फूड में सिगरेट और शराब से भी ज्यादा नुकसान पहुंचाता है।

तो अब आप सोच सकते हो जो चीज शरीर के लिए इतनी हानिकारक है वह हमें संतुलित कैसे रहने दे सकती है। अगर हम गलत खाना खाते हैं तो इससे हमारे शरीर में तरह – तरह की बीमारियां आ जाएंगी। जिस कारण हमारा शरीर स्थूल हो जाएगा। और हम किसी भी काम में अपना ध्यान नहीं लगा पाएंगे।

इसी कारण हमें गलत खाने की आदत आज ही छोड़नी पड़ेगी। क्योंकि अगर हमें अपने मंदिर जैसे शरीर को स्वस्थ रखना है तो एक संतुलित डाइट यह काम कर सकती है। इसीलिए कम खाए पर पोष्टीक खाए।

6. नकारात्मक लोगों में रहना –

नकारात्मक लोगों में रहने की आदत हमारे लिए सबसे ज्यादा खतरनाक हो सकती है। क्योंकि जो लोग हर समय नकारात्मक बातें करते हैं वही बातें हमारे दिमाग में आराम आराम से बैठ जाती हैं। जिस कारण हमारा जीवन को देखने का नजरिया ही बदल जाता है। और हम कामयाबी से कोसों दूर चले जाते हैं।

जब आप नकारात्मक लोगों के बीच रहते हो तो धीरे – धीरे से आप खुद भी नकारात्मक हो जाते हो। और नकारात्मकता हमारे जीवन को धीरे – धीरे दीमक की तरह खा जाती है। इसीलिए जितना हो सके नकारात्मक लोगों से दूर रहें। और अपने आप को सकारात्मक लोगों के बीच रखें।

7. खुद के प्रॉमिस तोड़ना –

आपने भी जीवन में ऐसा बहुत बार किया होगा। और शायद अब भी करते होंगे। क्या आपको याद है जब आप स्कूल कॉलेज में हुआ करते थे तो दिन में 10 घंटे खुद को पढ़ने का प्रॉमिस करके 2 घंटे भी नहीं पढ़ पाते थे। दोस्तों ऐसा हम हर रोज करते हैं। अपने आप से ही किए हुए को प्रोमिस को रोज तोड़ते हैं।

क्या आपको पता है यह आपके लिए कितना खतरनाक है। अगर आप ऐसा कर रहे हो तो आप अपने विल पावर को धीरे-धीरे खत्म कर रहे हो। इसलिए खुद से वही प्रॉमिस करो जो आप पूरा कर पाओ। कोई जरूरत नहीं है कि अपने आप से बड़े-बड़े प्रॉमिस करो और फिर उनको तोड़ते चले जाओ।

इस से अच्छा है कि आप पहले खुद से छोटे-छोटे प्रॉमिस करो और उनको पूरा करो जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ जाएगा। और उसके बाद आप धीरे-धीरे अपने प्रॉमिस को बढ़ाते चले जाओ। जिससे आपकी विल पावर मजबूत हो जाएगी। और आप खुद से किए हुए बड़े-बड़े प्रॉमिस को आराम से पूरा कर पाओगे।

इसलिए खुद से प्रॉमिस करके तोड़ने वाली आदत आपको बिलकुल छोड़ देनी है।

तब तो आज हमने कुछ ऐसी बुरी आदतें बताइए हैं जिनको छोड़कर ही आप जीवन में कामयाबी के रास्ते पर चल सकते हो। क्योंकि ये वे आदतें हैं जो आपको धीरे-धीरे नष्ट कर देंगी।

Leave a Comment