
जापानी एक ऐसा देश जो चारो तरफ समुन्द्र से घिरा हुआ है। और यह वही देश है जहाँ दुनिया मे सबसे ज्यादा भूकंप आते है। क्योंकि यह उन अशांत टेकटॉनिक प्लेट से घिरा है जो भूकंप की उतरदायी होती है।
परन्तु फिर भी जापान दुनिया के उन देशो मे शुमार है जहाँ लोग सबसे लम्बी और स्वस्थ जीवन प्रत्याशा ( life expentancy ) रखते है। जहाँ जापानी महिलाओ की औसत आयु 86 वर्ष है तो वहां के पुरुषो की औसत आयु 80 वर्ष है।
हम इसे मात्र एक संयोग नहीं कह सकते। क्योंकि संयोग कुछेक लोगों के साथ होता है पुरे देश के साथ नहीं। यह लम्बी आयु का राज छिपा है जापान के लोगों की जीवनशैली, आहार और मानसिक दृष्टिकोण मे। जिसके कारण ये लोग इतनी लम्बा जीवन जीते है।
आज हम इन्ही 7 जापानी रहस्यो के बारे मे जानेंगे जिनकी सहायता से ये लोग इतना लम्बा जीवन जी पाते है।
1. इकिगाई (Ikigai ) – यह जापानी लोगों के लम्बे जीवन का सबसे पहला रहस्य है। जापानी लोगों के बीच लम्बे जीवन के लिये यह एक मुख्य अवधारणा है जिसका अर्थ होता है ‘ जीने का उद्देश्य ढूढ़ना ‘।
जापानी लोग अपने पैशन को फ़ॉलो करते है। यह मुख्य चार तत्वों से मिलकर बनता है जिसमे – पसंद, कौशल, समाज की जरूरत और आय प्रमुख है।
इकिगाई के अनुसार व्यक्ति सबसे पहले अपने पसंद के काम मे अपना निपुण होते है। और यह पसंद का कार्य इस बात पर निर्भर करता है की समाज मे उसकी कितनी जरूरत है और उनकी आय मे भी समन्वय होना चाहिए।
इसके अनुसार वें अपने जीवन का उद्देश्य उसी कार्य मे बनाते है जो उनको पसंद भी हो और उससे देशहित मे भी कार्य हो।
इसके साथ – साथ उनकी आय भी होती रहे जिनसे उनका गुजारा हो सके। जो लोग अपना इकिगाई ढूंढ लेते है उनमे अन्य लोगों की तुलना मे मरने का जोखिम 20 प्रतिशत कम होता है।
जो लोग अपना इकिगाई ढूंढ़ लेते है वें लोग अन्य लोगों की तुलना मे तनावमुक्त होते है और लम्बा जीवन जीते है। इस विषय पर आप hector garcia और francese miralles की ikigai बुक को भी पढ़ सकते हो।
सुझाव – अपनी इकिगाई मतलब अपना इस संसार मे आने का उद्देश्य पहचानो। धीरे – धीरे से अपनी रुचियों और क्षमताओं को पहचाने। जीवन छोटे – छोटे लक्ष्य बनाये और उनको पूरा करे और अपने मुख्य लक्ष्य तक पहुंचे। समाज हित मे भी कार्य करे जैसे – पेड़ लगाना इत्यादि। जो आपको अंदर से खुशी देगा।
2. माइंडफुलनेस – जापानी लोगों के लम्बे जीवन का दूसरा रहस्य है माइंडफुलनेस। वें जीवन के हर पल का आनंद उठाते है।
वें अपने मानसिक स्वास्थ्य की और विशेष रूप से ध्यान देते है। वें (वाबी शाबी ) अपूर्णता को स्वीकार करना और ( मोनो नो अवारे ) हर पल की सुंदरता को सराहना जैसी अपनी पौराणिक अवधारणाओ के सहारे तनाव को कम करते है।
जापानी लोग ध्यान को बहुत ज्यादा त्वज्जो देते है। इसके अलावा वें छोटे – छोटे समारोह जैसी चाय पार्टी इत्यादि जहाँ सभी इक्क्ठे हो का आयोजन करते है जिससे वें अपना तनाव कम करते है।
इसके अलावा ये लोग प्रकृति के बहुत करीब रहते है जिस कारण इनमे तनाव की मात्रा कम रहती है। जापानी लोग एक – दूसरे का बहुत सहयोग करते है जिससे ये लोग तनाव रहित रहते है।
सुझाव – भगवान ने सभी को एक सीमित समय दिया है इसीलिए जीवन के हर छोटे से छोटे पल का आनंद ले और लोगों को माफ़ करना सीखें।
3. जापानी लोगों का आहार संतुलित आहार होता है – लम्बे जीवन मे आहार की एक महत्वपूर्ण भूमिका होती है। जापानी लोग भोजन करते समय जापान के भोजन संबधी एक महत्वपूर्ण नियम हराहाचीबू का ख़ासकर ध्यान रखते है।
जिसके अनुसार व्यक्ति को भोजन करते समय सिर्फ प्रतिशत ही पेट भरना होता है और बाकि का 20 प्रतिशत खाली रखना होता है। जिससे जापानी लोग ओवरटिंग से बचते है और यह पाचन को भी दुरुस्त रखता है।
इसके अलावा ये लोग सारा दिन हल्का भोजन करते है यह भोजन 5 से 6 बार करते है जो इनको नियमित रूप से ऊर्जा देता है और इनको ऊर्जावान रखता है।
इसके अलावा ये लोग अपने भोजन मे उन चीजों को ज्यादा रखते है जिनकी नुट्रिशन वैल्यू ज्यादा होती है जैसे – मौसमी फल, सब्जिया, मछली इत्यादि। और इसके अलावा ये लोग कम नमक और कम चीनी का सेवन करते है। जो इन्हे मोटापे और ह्रदय रोगों से बचाते है।
सुझाव – अपने भोजन से फ़ास्ट फ़ूड को बिलकुल हटा दे। इसके अलावा धीरे – धीरे अपनी खानपान की आदतों को सुधारे और मौसमी फल व सब्जिया खाये। और भूख से कम भोजन करने की धीरे – धीरे आदत डाले। व बाहर खाने से परहेज करें।
4. अपने आप को एक्टिव रखे – जापानी लोग एक सक्रिय जीवनशैली अपनाते है। वें जीवन के किसी भी पड़ाव पर हो अपने आप को एक्टिव रखते है।
जापानी लोग सामूहिक व्यायाम जिसको तैसो कहा जाता है उसमे नियमित रूप से भाग लेते है। इसके अलावा यहाँ के बुजुर्ग बागबानी मे भी रूचि रखते है जो उनको एक्टिव रखने के साथ – साथ ताजे फल व सब्जिया भी प्रदान करता है।
जापान के लोग कार या अपने निजी वाहन की बजाय पैदल, साइकिल और सावर्जनिक वाहन से यात्रा करना ज्यादा पसंद करते है जो उन्हें सामाजिक और शारीरिक रूप से एक्टिव रखता है।
सुझाव – शुरू मे किसी पार्क मे कुछ देर टहलने से शुरू कर सकते हो। अगफ जगह ना हो तो अपनी बालकनी मे गमलो मे पौधे लगा सकते हो। कहीं जाना हो तो स्टेटस की परवाह ना करके जहाँ तक सम्भव हो सके साइकिल या पैदल ही चले। इससे आप अपनी सेहत और पर्यावरण दोनों चीजों को अच्छा कर सकते हो।
5. जापानी लोग सकारात्मक सोच के मालिक होते है – एक जापानी लम्बी आयु का राज यह भी होता है की यहाँ के लोग बहुत सकारात्मक होते है। वें छोटी – छोटी बातों मे ख़ुशी ढूंढ़ते है। जिस कारण वें अपने आप को तनावमुक्त रखते है।
उनके जीवन मे लोगों को माफ़ करना, पछतावा ना करना इत्यादि चीजों को अपनाते है जिससे वें अपने आप को ज्यादा खुश रख पाते है।
सुझाव – जीवन मे सकारात्मकता एक नया उत्साह लाती है। छोटी – छोटी बातों पर अपनों से नाराज ना हो और अपने अहंकार को कम करें। नफ़रत और नकारात्मक सोच के लिये यह जीवन बहुत छोटा है। इसीलिए अपने कुछ सकारात्मक गुण जैसी माफ़ करना, किसी से ईर्ष्या ना करना इत्यादि उतपन्न करे।
6. जापानी हेल्थ बीमा प्रणाली – जापान के लोगों की लंबी उम्र के राज मे एक सहयोग वहां की हेल्थ इन्सुरेंस प्रणाली भी है। जिससे इस प्रणाली के तहत लोगों का समय पर टीकाकरण, नियमित चेकअप इत्यादि शामिल है।
जिससे यहाँ के लोगों की बीमारियों को समय रहते पहचान कर उनका इलाज कर दिया जाता है। जापान की स्वास्थ्य बीमा प्रणाली दुनिया की सर्वश्रेष्ठ प्रणालियो मे से एक है।
सूझाव – रिसर्च करके एक अच्छा सा हेल्थ इन्सुरेंस ले और एक उम्र के बाद अपना नियमित चेकअप करवाये। वर्ष मे सभी परिवार के लोगों का एक बार चेकअप करवाये।
7. सामाजिक सुरक्षा – जापानी लोग समाज और परिवार को बहुत महत्वपूर्ण देते है। ये लोग मोआई (moai) नामक समूह बनाते है जो समय आने पर भावनात्मक और वित्तीय सहयोग करते है।
जापानी लोग अपने परिवार के साथ रहना ज्यादा पसंद करते है। इसके अलावा बुजुर्गो की देखभाल करना भी उनकी लम्बी उम्र का एक गहरा राज है।
सुझाव – अकेले रहने की बजाय परिवार मे रहे। भारत मे छोटे परिवारों का चलन हमारे समझ के लिये बहुत ही खतरनाक है। इसीलिए सामूहिक परिवार को त्वज्जो दे और एक दूसरे का सहयोग करें। इससे आप लम्बा और तनावमुक्त जीवन जी सकेंगे।
निष्कर्ष – आप भी जापानी लोगों की तरह लम्बा और खुशहाल जीवन जी सकते हो। इसके लिये बस इन तौर – तरीको को अपनाएं। इस बात को ध्यान रखे की सिर्फ मौत एक बार मिलती है मगर जीवन हररोज मिलता। आप कभी भी शुरुआत कर सकते हो एक लम्बे और खुशहाल जीवन की। बस जरूरत है तो अपनी जीवनशैली मे बदलाव की।
इस ब्लॉग को अपने दोस्तों और सगे – संबधियों मे शेयर करें और जापानी लोगों के लम्बे और खुशहाल जीवन के रहस्यो से अवगत करवाये।