Duniya ke sbse ameer logo ki aadat jo apko amir bnayengi

Aadat jo apko ameer bnayengi –

दोस्तों इस संसार में खुश और ताकतवर उसी को माना जाता है जिसके पास पैसा हो। इसीलिए Aadat jo apko ameer bnayengi आपके लिए एक खास post हो सकती है। क्योंकी इस post को पढ़ने के बाद आप भी आपको कुछ ऐसी बातो का पता चलने वाला है। जिससे आप भी बहुत सारा पैसा कमा सकते हो।

पैसे की अहमियत संसार का हर इंसान जानता है। क्योंकि पैसा हमारी मुलभुत जरूरतों के साथ – साथ हमारी सुख – सुविधाओं को भी पूरा करता है। इस संसार में हर चीज की एक कीमत है जिसको हम पैसे के द्वारा चूका सकते है।

दुनिया की मशहूर पत्रिका फोर्ब्स हर साल इस दुनिया के सबसे अमीर लोगों की एक लिस्ट बनाती है। जिसमे हर साल कुछेक लोगों जैसे – बिल गेट्स, जेफ्फ बेज़ोस, एलोन मस्क इत्यादि के नाम आते है। क्या हमने इसके बारे में कभी सोचा है।

क्या हमने कभी सोचा है क्यों दुनिया की 96 प्रतिशत दौलत दुनिया के 1 प्रतिशत लोगों के पास होती है। जबकि बाकि के 99 प्रतिशत लोग पैसे के पीछे भागते रहते है। परन्तु फिर भी वो दौलत नहीं कमा पाते।

दोस्तों अगर इन सवालों का जवाब चाहिए तो इसका जवाब है – आदतें। जी हाँ इन अमीर लोगों की जो आदतें होती है वो बाकि के 99 प्रतिशत लोगों में नहीं होती। क्योंकि इन्ही आदत के सहारे ये अमीर इतने अमीर होते है।

इसीलिए Aadat jo apko ameer bnayengi की इस post में हम आपको उन आदतों के बारे में बताएंगे जो सभी अरबपति लोगों में पायी जाती है। और अगर वही आदतें आप भी अपनी जिंदगी में अपनाएंगे तो आप निश्चित रूप से अगले अरबपति बन जाओगे।

यह भी जाने – Share bazaar kya hai | What is share market in hindi

अरबपति लोगो की वो aadat jo apko ameer bnayengi –

  1. अपने आप को समय देते है – दोस्तों selfmade अरबपति लोग अपने आप को समय देते है। वो दिन में कुछ समय अकेला रहना रहने पसंद करते है। क्योंकि वो गीता के उस श्लोक का अर्थ अच्छी तरह जानते है। जिसमे भगवान श्री कृष्ण अर्जुन को समझते हुए कहते है की ” हे पार्थ इस दुनिया में सबसे बड़ा विजेता वही है जो अपने आप पर विजय प्राप्त कर लेता है। यही कारण है की सभी अरबपति लोगों में यह आदत सामान्य होती है। यहाँ तक की दुनिया के सबसे अमीर आदमियों में शामिल बिल गेट्स 1995 अपने लिए साल में 15 दिन ऐसे निकालते है। जब वो बिलकुल अकेले एक आइलैंड पर रहते है। और वो कहते है की इन 15 दिनों का उनकी कामयाबी में बहुत बड़ा हाथ है। इसीलिए दोस्तों अब आप समझ गए होंगे की आपको अपने लिए समय देना कितना महत्वपूर्ण है।
  2. अरबपति लोग खाने के लिए नहीं बल्कि जीने के लिए खाते है – यह सामान्य देखा गया है की अरबपति लोग अल्पाहारी होते है। मतलब वह इतना ही खाते है जितना उनके शरीर को जरूरत होती है। क्योंकि ज्यादा खाने से आप ज्यादा सुस्त हो जाते हो और आप अपनी क्षमता के अनुरूप कार्य नहीं कर पाते। इसीलिए अरबपति लोग पौष्टिक और काम खाना पसंद करते है।
  3. करनी और कथनी में कोई फर्क नहीं होता – यह पाया गया है की selfmade अरबपति लोगो की करनी व कथनी में कोई फर्क नहीं होता। वो जो commitment करते है उसको पूरा करने के लिए अपना पूरा प्रयास लगा देते है। यह गुण आम लोगो में नहीं पाया जाता।
  4. Selfmade अरबपति लोगों को अपने फैसलों पर विश्वास होता है – ऐसे लोगों को अपने लिए गए फैसलों पर विश्वास होता है। वो यह परवाह नहीं करते की लोग इसके बारे में क्या कहेंगे। वैसे तो इतिहास ऐसे फैसलों के उदाहरणों से भरा पड़ा है परन्तु हम दुनिया के छठे सबसे अमीर आदि एलोन musk का उदाहरण लेते है। एलोन की जिंदगी में ऐसा समय भी आया की अगर उनका फैसला गलत होता तो वो अरबपति से सीधा कंगाल हो जाते परन्तु उनको उनके लिए गए फैसलों पर पूरा विश्वाश था। और वो कामयाब रहे।
  5. अरबपति लोग रिस्क लेते है – Selfmade अरबपतियों की यह बहुत ही सामान्य सी आदत होती है की वो कभी रिस्क लेने से कभी नहीं घबराते। परन्तु वो यह रिस्क बहुत सोच – समझ कर लेते है। इसके उल्टा आम आदमी या तो रिस्क नहीं लेते या फिर बिना सोचे -समझे रिस्क ले लेते है। जिस कारण वो अपना नुक्सान कर बैठते है।
  6. हर समय सीखते है – सेल्फमेड अरबपति लोग हर समय सिखने के mode में होते है। वो या तो समय मिलते ही किताबो को पढ़ते है या फिर अपनी की हुई गलतियों से सीखते है। ये अरबपति लोग सिखने में कोई कंजूसी नहीं बरतते। इसलिए इनमे यह सिखने की आदत नस – नस में भरी होती है। इसका एक उदाहरण दुनिया के छठवे नंबर के अमिर elon musk है। कहा जाता है वो अपने workers से किसी भी छोटी से छोटी चीज के बारे में पूछते रहते है। जब तक उसके उनको इसके बारे में पूरा ज्ञान नहीं मिल जाता। वो कभी भी यह नहीं सोचते की एक कंपनी का मालिक एक workers से सीख रहा है।
  7. हमेशा Wealth के बारे में सोचते है – ये अमीर लोग कभी भी गरीबी के बारे में नहीं सोचते बल्कि हमेशा wealth के बारे में सोचते है। उनके मन में कभी भी गरीबी के विचार नहीं आते। बल्कि वो पैसे कमाने के नए नए तरीके खोजते रहते है। वो सिर्फ धन के बारे में सोचते है। क्योंकि वो जानते है हम जैसा सोचते है वैसे ही हमारी आदत बन जाती है। और यह आदत प्रत्येक अमीर व्यक्ति की होती है।
  8. अमीर लोग प्रॉब्लम के बारे में नहीं बल्कि solution के बारे में सोचते है – दुनिया के सभी अमीर लोग सिर्फ solution के बारे में सोचते है। क्योंकि उनको पता है की अगर अमीर बनना है तो problem तो face करनी पड़ेंगी। परन्तु इसके विपरीत आम लोग problem के बारे में सोच कर काम को शुरू ही नहीं करते। और यही आदत इनके बीच इस दौलत के फर्क को बढ़ाता है।
  9. वर्तमान में जीते है – जहाँ दुनिया के ज्यादातर लोग अपने भूतकाल और भविष्य काल के बारे में सोच कर अपना समय बर्बाद करते रहते है। वहीं ये अमीर लोग सिर्फ अभी के बारे में सोचते है। दोस्तों ऐसा बिलकुल नहीं है की ये भविष्य और भूतकाल के बारे के बारे में नहीं सोचते। सोचते है परन्तु इनकी सोच आम आदमी से अलग होती है। क्योंकि ये भूतकाल से सीखते है और भविष्य में लक्ष्य तय करते है। और इन दोनों के संयोग से जो वर्तमान में best होता है वो करते है। यही आदत इनका मूलमंत्र होती है।
  10. मन और तन को स्वस्थ रखते है – जहाँ दुनिया का आम आदमी सिर्फ पैसे के पीछे भागता है। इसके विपरीत ये अमीर लोग उन चीजों के पीछे भागते है जिनके पीछे पैसा भागता है। जी हाँ दोस्तों ये लोग जानते है की अगर हमारा शरीर और मन स्वस्थ नहीं है तो हम अपना कार्य अच्छे से नहीं कर पाएंगे। और अगर कार्य अच्छे से नहीं कर पाए तो न ही धन कमा पाएंगे और न ही उस धन का आनंद उठा पाएंगे। इसीलिए ये लोग शरीर को स्वस्थ लिए daily exercise और मन को स्वस्थ रखने के लिए भरपूर नींद लेते है। जो आम लोगो की आदत में शामिल नहीं होते। जिस कारण वो अमीर नहीं बन पाते।
  11. अमीर लोग आशावादी होते है – अमीर लोगो की एक सामान्य आदत होती है आशावादी होना। जो इनको आम लोगों से अलग बनाती है। इस बात का अंदाजा आप इसी से लगा सकते हो की दुनिया के मुख्य खरबपति elon musk लोगों को मंगल ग्रह पर बसाना चाहते है। यही आदत इनको दूसरे लोगों से अलग बनाती है। ये लोग कभी हार नहीं मानते। ये अमीर लोग घनघोर अँधेरे में भी आशा की किरण देख लेते है। और बिना हार माने उस आशा की किरण के सहारे अपने लक्ष्य तक पहुंच जाते है।
  12. अनुशासित होते है – दोस्तों ये अमीर लोग अनुशासन को पसंद करते है। ये बहुत अनुशासित होते है। अपने हर काम को समय पर पूरा करते है। ये अपना आज का काम कल पर नहीं छोड़ते बल्कि आज ही पूरा करते है। अमीर लोगो में एक कहावत बहुत मशहूर है की ” जो काम करना जरूरी है उसे प्यार करना भी जरूरी है ” क्योंकि जब तक हम काम से प्यार नहीं करते तब तक हम उस काम में अपना 100 प्रतिशत नहीं दे सकते। जिसके बिना अनुशासन संभव नहीं है।
  13. अमीर लोग मन में संदेह नहीं रखते – अमीर लोगों की एक खास आदत होती है की वो किसी काम को लेकर मन में संदेह नहीं रखते। वो या तो किसी काम को करते है या तो नहीं करते। और जो काम करते है वो करके ही दम लेते है जैसे – थॉमस अल्वा एडिसन नामक वैज्ञानिक ने 10000 बार fail होने के बाद बिजली के बल्ब का आविष्कार किया। जब उनसे एक बार पूछा गया की क्या आपको कभी लगा की आप ये नहीं कर सकते। तो उनका एक ही जवाब था की मेरे मन में ऐसा कभी विचार तक नहीं आया। तो दोस्तों अब आप भी समझ गए होंगे की जो काम आप करना चाहते हो उसमे कभी संदेह मत करो की वो होगा या नहीं होगा।
  14. अमीर लोग दूरदर्शी होते है – दोस्तों अमीर लोग दूरदर्शी होते है। वैसे तो इसके बहुत उदाहरण है परन्तु इसका एक सटीक उदाहरण इस दुनिया के सबसे अमीर आदमी जैफ बेज़ोस है। क्योंकि वो 90 के दशक में ही समझ गए थे की आने वाला समय इंटरनेट का है। इसी कारण उन्होंने तभी अपनी बहुत अच्छी जॉब छोड़कर इंटरनेट पर चीजे बेचनी शुरू कर amazon नामक कंपनी खोल दी थी। इसी दूर्दर्शिता के कारण वो आज दुनिया के सबसे अमीर आदमी है।
  15. अमीर लोग समय की कीमत समझते है – ये लोग समय की कीमत अच्छी तरह से समझते है। इसीलिए अपना समय बिलकुल भी खराब नहीं करते। इसका एक अच्छा उदाहरण एप्पल के founder स्टीव जॉब्स थे। इसीलिए वो अपनी मीटिंग खाना कहते वक़्त रखते थे। ताकि उनका यह समय भी utilise हो सके। ये लोग अच्छी तरह से समझते है की हर किसी के पास एक limited समय है जिस कारण वो अपना समय खराब नहीं करते है।

Leave a Comment